बांदा। ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के दरदा (ब्रम्हाडेरा) गांव निवासी राकेश (20) पुत्र गोरेलाल रविवार की रात उजरेहटा मौरंग खदान से ट्रैक्टर में बालू लेकर गुसियारी गांव गया था। वापस आते समय त्रिवेणी गांव के पास ट्रैक्टर पलट जाने से वह उसके नीचे दब गया और मौके पर ही मौत हो गई।
सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक्टर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चाचा तोताराम का कहना है कि मृतक अविवाहित था। दो भाइयों में दूसरे नंबर का था।