फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। कस्बे में पेयजल आपूर्ति पिछले तीन दिनों से बाधित है। लोग एक-एक बाल्टी पानी को परेशान है। भूले बिसरे कुओं व हैंडपंपों का सहारा ले रहे है। कस्बा सहित बरछा (ब), दुबरिया आदि गांवों को तुर्रा ग्राम समूह पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन तीन दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

दुबरिया के रफीक खां, जाहिद, निसार अहमद का कहना है कि कई सालों से दो दिन में एक दिन पानी की आपूर्ति होती है। लेकिन यहां पिछले तीन दिनों से एक बूंद पानी नहीं आया है। बरछा (ब) के सौखी गुप्ता, सुंदरलाल, बाबूलाल सोनकर, अरविंद सोनी, नाथू पांडेय का कहना है कि पाइप लाइन में क्षमता से अधिक कनेक्शन हो जाने
से अक्सर पेयजल आपूर्ति बाधित रहती है। कस्बे के पप्पू यादव, गोरेलाल का कहना है जल्द पेयजल आपूर्ति में सुधार न हुआ तो प्रदर्शन किया गया। दुबरिया प्रधान अजीजुलहक का कहना है कि पानी के टैंकरों के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें