फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सपनों को लगेंगे पंख, मेधावियों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा

Sun, 09 Nov 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 10 परीक्षार्थियों के बीच उनका हौंसला बढ़ाते शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। शिक्षा हासिल करके अपने सपनों को साकार करने की तमन्ना संजोए चित्रकूटधाम मंडल के मेधावी छात्र-छात्राओं ने रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 में उल्लास के साथ प्रतिभाग किया। बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा जनपदों के लगभग 1700 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा देने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें महोखर गांव स्थित राजकीय दृष्टि बाधित बालक इंटर कालेज के 31 छात्र भी शामिल थे।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय बांदा के आदर्श बजरंग इंटर कालेज में कक्षा 9 से 12 तक के परीक्षार्थी शामिल हुए। केंद्र प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय और परीक्षा प्रभारी सत्येन्द्र कुमार सहित कालेज की टीम ने बखूबी परीक्षा व्यवस्थाएं संभाली। राजीव गांधी डीएवी डिग्री कालेज, प्राचार्य डा. रामभरत सिंह तोमर और उनके महाविद्यालय के कई प्रवक्ता भी सहयोगी रहे। एनसीसी के आधा सैकड़ा से ज्यादा कैडेट्स ने भरपूर सेवाएं अंजाम दीं। पुलिस टीम भी तैनात रही।डेढ़ घंटे की परीक्षा में परीक्षार्थियों ने 100 बहुविकल्पीय प्रश्न ओएमआर शीट पर हल किए।
-
शिक्षक विधायक ने बढ़ाया परीक्षार्थियों का हौंसला
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के परीक्षार्थियों का हौसला बढ़ाने और और सफलता की शुभ कामनाएं देने झांसी-इलाहाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड से विधायक (एमएलसी) डा. बाबूलाल तिवारी भी परीक्षा केंद्र पहुंचे। उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण किया। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए अमर उजाला फाउंडेशन के इस आयोजन की खुल कर प्रशंसा की। केंद्र व्यवस्थापक सहित शिक्षकों की पूरी टीम को भी सहयोगी बनने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

======================
कॉलेज स्टॉफ ने किया पूरा सहयोग
प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, शिक्षक सत्येंद्र कुमार, मंगल प्रसाद, कप्तान सिंह, बलराम त्रिपाठी, अर्चना शुक्ला, राहुल द्विवेदी, रामप्रसाद, राकेश कुमार, वेदप्रकाश द्विवेदी, रमेश चंद्र, रणविजय सिंह, विपिन दीक्षित, कमलेश कुमार, बृजेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, श्रीष कुमार गुप्ता, देवकुमार, रविकांत शर्मा, रामचंद्र, राकेश कुमार, नीरज शर्मा, संपूर्णानंद तिवारी, राघवेंद्र सिंह, नरेश कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार शुक्ला, सुनील कुमार गुप्ता, कृष्णदत्त शुक्ला, गिरजाशंकर, रोहित नंदन तिवारी, कृष्णकुमार त्रिवेदी, मनबोधन विश्वकर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, फूलचंद्र यादव, शीलू सिंह, आरती, दीपू, हरीप्रसाद, डॉ. विवेक कुमार पांडेय, छोटेलाल, उत्तम सिंह, शकुंतला, भोला शंकर, महेंद्र प्रताप साहू, मंजीत सिंह, पूनम यादव, चंद्रभान सैनी, भारत भूषण, सुनील बाबू, अमित कुमार, लवलेश पटेल, अवधकिशोर द्विवेदी, प्रिंशू, उमेश सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
-

एनसीसी कैडेट्स में दिखा उत्साह
परीक्षा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में एनसीसी बटालियन पूरी तरह समर्पित रही। इस दौरान लेफ्टिनेंट रामप्रसाद, एनसीसी ऑफीसर कमलेश कुमार के निर्देशन व सारजेंट अनमोल सिंह के नेतृत्व में परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग किया। इसके अलावा कैडेट कमल, शिवप्रकाश, रामप्रकाश, विष्णु, शनि सिंह, प्रांसू, आदर्श अवस्थी, रोहित, अजय, शिवम, अभय, आयुष, अमन वर्मा, प्रशांत कुमार, लवकुश, मोहित, आदित्य सिंह, प्रिंस सिंह, सचिन कुमार, प्रखर, मनीष, अनिकेत, उपेंद्र, अमन, देवदत्त, ओम शर्मा, रवि, ऋषभ, सतेंद्र साहू, संतोष, रामू, विजयराज, माेनू, पुष्पेंद्र, वसीम अहमद, वीरेंद्र, आनंद, हिमांशु, सुयश, सुरेंद्र, अंकित, राजेश, अतुल, पुष्पेंद्र, अंकुश, विनय, गोविंद, ओम, अंशु, लवकुश, अंकित, अभिषेक, नीरज, सम्राट, अभय, दीपेंद्र, ललित, विवेक, कृष्णकांत, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।

फोटो - 10 परीक्षार्थियों के बीच उनका हौंसला बढ़ाते शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी। संवाद

फोटो - 10 परीक्षार्थियों के बीच उनका हौंसला बढ़ाते शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी। संवाद

फोटो - 10 परीक्षार्थियों के बीच उनका हौंसला बढ़ाते शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें