फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची जारी, 14 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्ति व सुझाव

Sat, 04 Jul 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की चारों विधानसभाओं में 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों का हुआ संभाजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बांदा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-25 के तहत जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसके अंतर्गत 232-तिन्दवारी, 233-बबेरू, 234-नरैनी (अ.जा.) और 235-बांदा विधानसभा क्षेत्रों के विद्यमान मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान स्थलों का संभाजन-2026 किया गया है।



इस संभाजन के पश्चात तैयार की गई नई आलेख्य मतदान स्थलों की सूचियां जानकारी के लिए सभी मतदान केंद्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उप जिलाधिकारी कार्यालयों और जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दी गई हैं। इसके अतिरिक्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, सांसदों व विधायकों को भी यह सूची संज्ञान के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आम जनता इस सूची को जिला निर्वाचन अधिकारी के आधिकारिक पोर्टल banda.nic.in या (banda.nic.up.in) पर भी देख सकते हैं। चार जुलाई को प्रकाशित इस आलेख्य सूची के संबंध में यदि किसी को कोई आपत्ति या सुझाव देना हो, तो वह 14 जुलाई तक लिखित रूप में संबंधित तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें