फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगा सपा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sat, 04 Jul 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा को ज्ञापन देते विशंभर निषाद। संवाद
विज्ञापन
बांदा/पैलानी। मतदाता सूची में गड़बड़ियां होने का आरोप लगाते हुए पैलानी तहसील में शनिवार को राजनीतिक दलों की बैठक हुई। इसमें इन त्रुटियों के रहते निष्पक्ष चुनाव होने पर सवाल उठाए गए। बैठक के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन



ज्ञापन देते समय पूर्व मंत्री ने कहा कि कई स्थानों पर एक ही व्यक्ति के नाम से चार-चार मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) अलग-अलग नंबरों के साथ दर्ज हैं। जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे सभी मामलों की जांच कर दोषपूर्ण प्रविष्टियों को हटाने और मतदाता सूची को शुद्ध करने की मांग की।



दावा किया कि केवल तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में ही लगभग पांच हजार ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार कर प्रशासन को सौंपी गई है। जिनके नाम या विवरण में गंभीर विसंगतियां हैं। समय रहते इन त्रुटियों का निराकरण नहीं किया गया तो निष्पक्ष चुनाव प्रभावित हो सकता हैं। इस मौके पर पुष्पेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, रामकृपाल शिवहरे, गयाप्रसाद निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें