फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आईएमए अध्यक्ष बने डॉ. नरेंद्र गुप्ता, सचिव बने डॉ. जे विक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव के लिए एक बैठक स्थानीय होटल के सभागार में हुई। चुनाव के लिए डॉ. मोहम्मद रफीक व डॉक्टर आरके गुप्ता को चुनाव अधिकारी नामित किया गया। दोनों ने आईएमए के सिद्धांतों व नए सदस्यों को कार्यकारिणी के संचालन के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बांदा शाखा के वर्तमान सचिव डॉ. नरेंद्र गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चयन किया गया। डॉ. जे. विक्रम सिंह को सचिव व डॉ. आरके गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। डॉ. एसपी गुप्ता व डॉ. भूपेंद्र को उपाध्यक्ष, डॉ. अनुराग व डॉ. वीके पटेल को संयुक्त सचिव घोषित किया गया। डॉ. प्रज्ञा प्रकाश व डॉ. शबाना रफीक को कल्चरल सेक्रेटरी, डॉ.अनूप कुमार को साइंटिफिक सेक्रेटरी के पद पर निर्विरोध चयन किया गया। साथ ही अन्य सात चिकित्सकों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया।
अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि डॉ. मोहम्मद रफीक अपने निजी कारणों के चलते अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे रहे हैं। लेकिन भविष्य में डॉ. रफीक एक्टिवली संरक्षक के रूप में संगठन को अपना आशीर्वाद देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें