फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज मांगें तो बारात लौटा देना

Sat, 02 Jan 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वर पक्ष दहेज मांगे तो बारात लौटा देना। रास्ते में कोई परेशान करे तो हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल करना। ये बातें मंडलायुक्त की पत्नी फणि लू ने बड़ोखर खुर्द गांव में प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने स्कूल के बच्चों को स्वेटर भी बांटे। फणि लू और डीएम की पत्नी डा. विमलेश राठौर ने प्राथमिक विद्यालय भाग-एक के 87 और भाग-दो के 123 छात्र-छात्राओं को स्वेटर और फल बांटे।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। डॉ. राठौर ने कहा कि पुत्र-पुत्री में भेद करने वालों को जागरूक करें।

इस अवसर पर नगर शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार द्विवेदी, एबीएसए शिवऔतार (महुआ) व सीपी बॉथम (बड़ोखर) सहित प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, रामकृपाल गुप्ता, नरेंद्र सोनी, कमल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें