फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ शुरू

Sat, 02 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गायत्री महायज्ञ व युग साहित्य विस्तार पुस्तक मेले की शुरुआत शनिवार को मंगल कलश यात्रा के साथ हुई। नगर भ्रमण के दौरान सिर पर कलश रखे पीले वस्त्रों में शामिल सैकड़ों महिलाओं ने मंगल व भक्ति गीत गाए।
विज्ञापन


अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित रामलीला मैदान से सुबह अलीगंज स्थित गायत्री शक्ति पीठ से कलशयात्रा निकाली गई।

शक्तिपीठ के परिब्राजक ब्रजेश त्रिपाठी और शांतिकुंज से आई टोली ने मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन कराया। दोपहर में रामलीला मैदान में युग साहित्य प्रदर्शन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


शाम को संगीत व प्रवचन के कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम संयोजक रामप्रकाश खरे, आयोजक रामचंद्र गुप्ता (सुतली वाले), सुरेश कुमार गुप्ता, संत कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल,  धीरू, अखिलेश निगम, रामजानकी शुक्ला, उमा देवी गुप्ता, कौशल्या, मुन्नी, शोभा, ज्योति गुप्ता, मोहिनी इत्यादि शामिल रहीं।

सुरेश गुप्ता ने बताया कि रविवार को सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग, व्यायाम, गायत्री महायज्ञ व संस्कार तथा संगीत प्रवचन होंगे। यह कार्यक्रम 5 जनवरी को पूर्णाहुति के साथ समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें