फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एग्जिटपोल पर न जाएं, बांदा-हमीरपुर सीट जितेगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एग्जिटपोल में भाजपा की एकतरफा जीत दिखाई जा रही है, जबकि देश व प्रदेश में भाजपा के खिलाफ जनमत इकट्ठा है। बांदा-चित्रकूट और हमीरपुर-महोबा लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी इस बार जीत रहे हैं। यह एग्जिटपोल जनता को भ्रमित करने के लिए है। यह बातें इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कृष्ण पटेल ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन


सपा जिला कार्यालय में कृष्ण पटेल ने कहा कि भाजपा मतगणना में कभी भी घपला करा सकती है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता व एजेंट पूरी तरह चौकन्ना रहें। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रत्येक टेबल की चक्रवार मतगणना समाप्त होने पर अभिकर्ता को मतगणना प्रतिलिपि उपलब्ध कराएं।
जिलाध्यक्ष डा. मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयां कर रहे हैं। कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ कराएं। मौके पर हमीरपुर प्रत्याशी अजेंद्र राजपूत, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, सपा राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद व भरतलाल दिवाकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें