फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण खेलकूद में बालिकाओं का दबदबा, विजेताओं को सीडीओ ने बांटे इनाम

Thu, 12 Feb 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद में दौड़, कबड्डी, वालीबाल, कूद, गोला, व तवा फेंक मुकाबले हुए। समापन पर सीडीओ ने विजेताओं को इनाम बांटे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दुरेड़ी गांव में स्थित मिनी स्टेडियम में दौड़ (बालिका) 100 व 200 मीटर में कुमार मणिकांती प्रथम, गुड्डन द्वितीय और खुशबू तृतीय रहीं। 800 मीटर में चंद्रकला प्रथम, उपासना द्वितीय और रोशनी तृतीय रहीं। बालक वर्ग (100 मीटर) में दीपक गौड़ प्रथम, सत्य प्रकाश द्वितीय और सलमान तृतीय रहे। 400 मीटर में संदीप प्रथम, अरिमर्दन सिंह द्वितीय और सूरज सिंह तृतीय रहे।

1500 मीटर में नंद किशोर प्रथम, सूबेदार द्वितीय और संत कुमार तृतीय घोषित हुए। लंबी कूद (बालक) में सत्य प्रकाश, सूरज व सद्दाम हुसैन, तवा फेंक में सूरज, संत कुमार व सलमान, गोला फेंक में संत कुमार, शैलेंद्र सिंह व सलमान क्रमशा: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। लंबी कूद (बालिका) में गुड्डन प्रथम, खुशबू द्वितीय और राजमणि तृतीय रहीं। कबड्डी (बालिका) में बड़ोखर टीम विजेता बनीं।
विज्ञापन


दुरेड़ी टीम उप विजेता रही। वालीबाल (बालक) में बड़ोखर विजेता और बबेरू ब्लाक उपविजेता घोषित हुए। कुश्ती (बालक) में रोहित सोनी प्रथम, पंकज कुमार द्वितीय। गोला फेंक (बालिका) में राजमणि प्रथम, मणिकांती द्वितीय और चंद्रकला तृतीय। तवा फेंक में राजमणि प्रथम, संगीता गुप्ता द्वितीय और चंद्रकला तृतीय रहीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला युवा समिति अध्यक्ष बाल गोविंद त्रिपाठी ने किया।

जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के आयोजन में समापन सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने किया। रवींद्र पटेरिया, रामजियावन सिंह, रामबाबू वर्मा, युवा कल्याण अधिकारियों समेत प्रेमी सिंह, शिवदत्त आदि शामिल रहे। निर्णायकों में मोहम्मद हनीफ खां, नूर मोहम्मद, विजय करन, महेंद्र सिंह और अवधेश प्रताप सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें