फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः डाक्टर और 9 मजदूर एक मुश्त कोरोना की चपेट में, इनमें एक महिला और दो सगे भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा में लॉकडाउन का तीसरा चरण लागू होने के बाद बांदा में कोरोना संक्रमण ने बड़ी छलांग लगाई है। एकमुश्त 10 लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। इनमें एक सरकारी डॉक्टर भी हैं। शेष नौ महानगरों से लौटे मजदूर और उनके परिजन हैं। इनमें एक महिला और दो सगे भाई हैं।
विज्ञापन

इन सभी के गांवों और मोहल्लों को तत्काल हॉटस्पॉट में बदल दिया गया है। सभी को मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। 28 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें मिलाकर अब बांदा में संक्रमितों का आंकड़ा 17 हो गया है। तीन इसमें निगेटिव हो चुके हैं जबकि 14 लोग सक्रिय संक्रमित हैं।
दो मई को 38 लोगों के नमूने जांच के लिए झांसी लैब भेजे गए थे। इनमें एक डॉक्टर और महानगरों से लौटे मजदूर व उनके परिजनों के थे। मंगलवार को सुबह आई जांच रिपोर्ट में इनमें तिंदवारी पीएचसी के आयुष डॉक्टर समेत नौ मजदूर व उनके परिजनों को पॉजिटिव पाया गया। एक साथ 10 पॉजिटिव रिपोर्ट आने से यहां प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का अमला इन पॉजिटिव मजदूरों के गांवों की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन

इन मजदूरों में तीन नरैनी क्षेत्र में नहरी गांव के हैं। एक कालिंजर क्षेत्र के रेहुंची और एक बिसंडा क्षेत्र के कोर्रही गांव का है। तीन मजदूर शिवरामपुर (चित्रकूट) के रहने वाले हैं। ये सभी मजदूर पहली मई को महानगरों से लौटे थे। इन्हें मेडिकल कालेज में रोककर जांच के लिए नमूना भेजा गया था। गौरतलब है कि अब तक बांदा जनपद में 17 पॉजिटिव केस पाए जा चुके हैं। इनमें तीन की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। मौजूदा समय में 14 सक्रिय संक्रमित हैं। उधर, अब बांदा जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें