फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ईद में नए कपड़े न पहनें, सादगी से अदा करें नमाज

विज्ञापन
मुतावल्ली सैय्यद अली मंजर।
विज्ञापन
बांदा। ईरान के सुप्रीम रहनुमा और विश्व शिया धर्म गुरु आयतुल्लाह अली खामनेई की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए बांदा शहर की शिया जामा मस्जिद (काजी नूरुल मस्जिद) के मुतवल्ली अधिवक्ता सैयद अली मंजर ने ईद में नए कपड़े न पहनने और इस्राइल और अमेरिका के उत्पादों का बायकॉट करने की अपील विशेषकर शिया मुस्लिमों से की है।
विज्ञापन

मुतवल्ली मंजर ने कहा है कि रहबर आला और उनके परिजन समेत 165 मासूम स्कूली बच्चियों की हत्या बेहद गम और गुस्से वाली घटना है। पूरी दुनिया में रोष है। ऐसे में शिया रहनुमाओं की अपील के मद्देनजर ईद में सिर्फ सादगी से नमाज अदा की जाए। नए कपड़े या कोई खुशी न मनाएं। हत्यारे देशों के उत्पादों की खरीदारी या इस्तेमाल हरगिज न किया जाए। मुतवल्ली ने कहा कि कई अरब देशों समेत फिलिस्तीन को इजरायल में शामिल कर लेने का अमेरिका और इस्राइल का मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें