फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों से न लें मनरेगा कार्य

विज्ञापन
महुआ ब्लाक सभागार में तकनीकी सहायकों के साथ बैठक करते बीडीओ संजीव बघेल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) महुआ ने तकनीकी सहायकों के साथ बैठक कर मनरेगा के तहत मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने पर चर्चा की। उन्होंने 65 वर्ष की उम्र से अधिक बुजुर्ग और शिशु को स्तनपान कराने वाली महिलाओं से मनरेगा कार्य न कराने के निर्देश दिए। कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को कहा।
विज्ञापन

लॉकडाउन में शासन ने मनरेगा कार्यों की स्वीकृति दे दी है। सोमवार को महुआ ब्लाक सभागार में बीडीओ संजीव बघेल ने तकनीकी सहायकों के साथ बैठक कर कार्यों पर विचार-विमर्श किया। नाली, सड़क, बंधी निर्माण, जल संरक्षण आदि कार्य शुरू कराने को कहा।
65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों और स्तनपान कराने वाली महिलाओं से कार्य न कराने के निर्देश दिए। सोशल डिस्टेंसिंग पालन और कार्यस्थल पर साबुन से मजदूरों के हाथ धुलवाने का ख्याल रखा जाए। मजदूरी भुगतान तुरंत करें, ताकि मजदूरों को आर्थिक दिक्कत का सामना न करना पड़े। बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मनरेगा इंजीनियर्स धीरेंद्र द्विवेदी, संजय त्रिपाठी, राजेंद्र पांडेय, उदित अवस्थी, रंजीत सिंह, अनूप गुप्ता, विचित्रवीर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, रोहित पटेल, शैलेंद्र, सोना, रत्ना, शेफाली, विक्रांत त्रिपाठी, एजाज अहमद सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
माचा सहित आसपास के गांवों में मनरेगा कार्य पर रोक
तिंदवारी। खंड विकास अधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने ब्लाक सभागार में तकनीकी सहायकों के साथ बैठक की। कहा कि पॉजिटिव पाए गए युवक के गांव माचा सहित एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में मनरेगा कार्यों पर रोक लगा दी गई है।
सचिव और तकनीकी सहायक हॉटस्पाट घोषित क्षेत्र में कोई कार्य नहीं कराएंगे। इसके अलावा अन्य गांवों में तालाब खुदाई, मेड़बंदी, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि कार्य मजदूरों से कराएं। जिनके जॉब कार्ड नहीं बने उन्हें भी कार्य में लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच काम कराएं और मॉस्क अनिवार्य रूप से लगवाएं। बैठक में सचिव और तकनीकी सहायक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें