फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर आड़े-तिरछे न खड़े करें ई रिक्शा

Sun, 01 Jan 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
रिक्शा चालकों के जागरूकता शिविर में आए डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
साप्ताहिक यातायात जागरूकता शिविर में डीआईजी व एसपी ने बैट्री रिक्शा और मोटर चालकों ट्रैफिक नियमों का पालन करने और महिला सवारियों के साथ सम्मानपूर्ण व्यवहार करने की सीख दी।
विज्ञापन


बाबूलाल चौराहा पुलिस चौकी के नजदीक शिविर में रविवार को पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी ने बैट्री रिक्शा चालकों से कहा कि निर्धारित स्पीड में भी वाहन चलाएं। सड़क व फुटपाथों पर आड़े-तिरछे रिक्शा न खड़ा कर यातायात बाधित न करें। बैट्री रिक्शा व टैक्सियों को ओवरलोड न भरें। महिलाओं के साथ किसी भी तरह की अभद्रता न हो। उन्हें सुरक्षा के साथ संबंधित स्थानों पर पहुंचाएं।

एसपी श्रीपति मिश्र ने कहा कि यातायात नियमों का अनुपालन करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इसकी अनदेखी किसी के जीवन पर भारी पड़ सकती है। इसलिए यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस दौरान रिक्शा चालकों ने पुलिस उत्पीड़न की शिकायत रखी।
विज्ञापन


इस पर एसपी ने कहा कि वे नियमों का पालन करें। उनका उत्पीड़न नहीं होने पाएगा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार मिश्रा समेत तमाम बैट्री रिक्शा व टेंपो चालक मौजूद रहे। उन्हें यातायात नियमों से संबंधित पंफ्लेट आदि वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें