बीपीएल सीजन-3 के विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी और प्रतीकात्मक चेक प्रदान करते विधायक प्रकाश द्वि
- फोटो : BANDA
बांदा। बीपीएल-3 (बांदा प्रीमियर लीग) की चैंपियनशिप नवाब टैंक वेब्स टीम ने हासिल कर ली। फाइनल मैच में उसने बांबेश्वर ट्रैकर्स टीम को 10 रन से पराजित किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर नवाब टैंक वेब्स टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम के खिलाड़ियों ने 6 विकेट खोकर 132 रन बनाए। सलमान हाशमी और अजय यादव ने क्रमश: 37 व 26 रन बनाए। बांबेश्वर ट्रैकर्स टीम के नीरज सिंह, नीरज तिवारी और संजय प्रताप सिंह ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांबेश्वर ट्रैकर्स टीम 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना सकी। नवाब टैंक वेब्स ने 10 रन से बीपीएल-3 का फाइनल जीतकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। बांबेश्वर टीम के अनिरुद्ध ने 40 रन बनाए।
नवाब टैंक के नवाब खां व अमृत यादव ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का खिताब नवाब टैंक वेब्स के अमृत यादव को मिला, जबकि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब बांबेश्वर ट्रैकर्स के नीरज तिवारी को दिया गया।
फाइनल मैच के बाद विजेता और उप विजेता टीमों को विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ट्रॉफी और इनाम राशि सौंपकर सम्मानित किया। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन सचिव वासिफ जमां खां, बीपीएल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, संयोजक महेश साहिल आदि ने विधायक का स्वागत किया और विजेता और उप विजेता टीमों के प्रदर्शन को सराहा।