फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द पर न आने दें आंच : एसपी

विज्ञापन
बांदा शहर के मर्दन नाका में पुलिस की चौपाल में उपस्थित लोग। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की घड़ी नजदीक आने के साथ ही जिले में शांति और सौहार्द बरकरार रखने की पुलिस की कवायदें तेज हो गई हैं। इसकी अगुवाई कर रहे पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा थानों से लेकर गांव और मोहल्लों तक नागरिकों के बीच गोष्ठियां कर रहे हैं। रविवार को पुलिस अधीक्षक ने अतर्रा थाना परिसर में हिंदू-मुस्लिम वर्ग के साथ बैठक की। तिंदवारी और बांदा शहर में भी ऐसी ही बैठकें हुईं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से कहा कि सुप्रीम कोर्ट फैसले को लेकर किसी तरह की अफवाहें फैलाने वाले मैसेज या गतिविधियां हरगिज न करें। ऐसा करने वालों की सूचना पुलिस को दें। अपने इलाके का सौहार्द और भाईचारा बरकरार रखें। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार करें। नागरिकों ने ऐसा ही भरोसा दिलाया।
एसपी ने थाने का निरीक्षण भी किया। इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी, एसएसआई चंद्रपाल सिंह, एसआई गोपाल दुबे सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दननाका (दरी मोहाल) स्थित मैरिज हाल में कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने हिंदू-मुस्लिम संयुक्त चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि अपने शहर की गंगा-जमुनी तहजीब पर आंच न आने दें।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का फैसला तहेदिल से स्वीकार करें। गड़बड़ी फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उनके साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौपाल में मर्दननाका चौकी प्रभारी नरेश चंद्र निगम, स्थानीय नगर पालिका सदस्य शब्बीर खां उर्फ जुगनू, एआईएमआईएम अध्यक्ष और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि वाजिद अली सहित स्थानीय चौकी स्टाफ उपस्थित रहा।
तिंदवारी थाने में कस्बे व क्षेत्र के प्रमुख लोगों की बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर ओमप्रकाश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला जो भी हो उसे सभी स्वीकार करें। किसी तरह नकारात्मक प्रतिक्रिया या अफवाहें आदि न फैलाएं। ऐसा करने वालों को रोकें। सीओ ने हेलमेट और अन्ना मवेशियों के बारे में भी बात की।
प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार सिंह, एसआई कमला प्रसाद तिवारी, अजय दुबे, कमलेश यादव, बलवीर सिंह, भगवती प्रसाद, पवन कुमार सहित पूर्व ब्लाक प्रमुख शंकर सिंह परिहार, भाजपा नेता आनंद स्वरूप द्विवेदी, पूर्व प्रधान बेंदा विवेक कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह, प्रबंधक मनोज गुप्ता, सपा नेता पंकज गुप्ता, असगर खां, मोहम्मद अली, प्रधान मलखे श्रीवास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें