फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की किसी भी कार्रवाई से नहीं डरेंगे लेखपाल

Mon, 09 Jul 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
लेखपाल संघ की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष सुशील कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हड़ताली लेखपालों के खिलाफ प्रदेश सरकार के कड़े रुख के बाद निलंबन और गिरफ्तारी की कार्रवाइयां शुरू हो जाने के बाद भी लेखपाल संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। चुनौती भरे लहजे में कहा है कि सरकार जो चाहे कार्रवाई करे, लेखपाल संघ डरने वाला नहीं है।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन पूर्व हड़ताली लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई का खुला एलान कर चुके हैं। सीएम के सख्त तेवरों के बाद प्रदेश के कई जिलों में हड़ताली लेखपालों का निलंबन और गिरफ्तारियां शुरू हो गई हैं। इधर, बांदा जिले के लेखपाल संघ ने सोमवार को हड़ताल के चौथे दिन सदर तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया और हड़ताल जारी रखी।

कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती हड़ताल नहीं खत्म होगी। संघ के प्रदेश आडीटर मूलचंद्र पटेल ने कहा कि किसी साथी को डरने की जरूरत नहीं है। जुल्म और ज्यादती का हम डटकर मुकाबला करेंगे। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार एस्मा निरुद्ध करने सहित और भी जो चाहे कार्रवाई करे, हमारा संवर्ग डरने वाला नहीं है। आंदोलन जारी रहेगा।  
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह और संचालन कर रहे अलखराम अवस्थी ने भी हड़ताली लेखपालों में जोश भरा। मजीद खां, नरेंद्र कुमार गर्ग, भानु प्रताप गुप्ता, गुलाब सिंह, रामसजीवन वर्मा, संतोष कुमार त्रिपाठी, शिवचंद्र यादव, बालकृष्ण शिवहरे, भानु प्रताप चतुर्वेदी, लक्ष्मण तिवारी, अवधेश शुक्ला, राकेश कुमार बुंदेला, रामभवन वर्मा, कृष्णचंद्र विश्वकर्मा, बुद्ध विलास पांडेय, राजजियावन, शिवाकांत वर्मा आदि लेखपालों ने भी बैठक को संबोधित किया। लेखपालों ने- अबकी बार आरपार और संशोधन नहीं तो काम नहीं जैसे नारे भी लगाए। उधर, अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता ने कहा कि शासन से मिले निर्देशों के तहत लेखपालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें