फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने छह अधिकारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
DM stopped the salary of six officers - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला गंगा, पर्यावरण व वृक्षारोपण समिति की बैठक में केन व यमुना नदी में गिरने वाले गंदे नालों को प्रदूषण मुक्त करने पर चर्चा हुई। इस अहम बैठक में अनुपस्थित उप निदेशक रेशम, सीएमओ पशु समेत छह अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन

डीएम अनुराग पटेल ने बताया कि नगर पालिका परिषद बांदा ने केन नदी मेें गिरने वाले दो करिया नाला व निम्मी नाले को चिह्नित किया है। इनकी लंबाई व चौड़ाई का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि केन व यमुना नदी के तट पर बसने वाले गांवों की पहचान की जाए।
ग्राम पंचायतों में गंगा सेना का गठन कर गंदे नाले, औद्योगिक कचरा, मेडिकल अपशिष्ट सहित मृत जीवों को नदियों में डालने से रोका जाए। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि 14 पौधशालाएं स्थापित हैं। पौधशालाओं में कुल 57,73,666 पौधे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर शत प्रतिशत गड्ढे खोदकर पोर्टल में आईडी जनरेट नहीं की गई तो विभागाध्यक्षों को नोटिस दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, सीएमओ अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई
जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित सहायक निदेशक रेशम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र शुक्ला, सुनील कुमार और दो वरिष्ठ लिपिकों का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें