फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के स्कार्ट वाहन से बाइक सवार भाई-बहन घायल

Tue, 14 Feb 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे एसपी व अन्य अफसर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शादी का सामान खरीद कर बाइक से गांव लौट रहे भाई-बहन जिलाधिकारी के स्कार्ट वाहन की टक्कर से घायल हो गए। हालत नाजुक होने पर दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, नाराज ग्रामीणों ने बांदा-बबेरू मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव निवासी देव कुमार (25) पुत्र रामखिलावन अपनी बहन प्रियंका के साथ छोटे भाई अनिल कुमार की शादी का सामान खरीद कर बाइक पर वापस गांव जा रहे थे। गांव के नजदीक सामने से आ रही डीएम के स्कार्ट वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को आनन-फानन पुलिस वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। घायलों के चाचा छोटे सिंह ने बताया कि डीएम के काफिल में शामिल स्कार्ट जीप से हादसा हुआ। घटना की खबर लगते ही डीएम डा.सरोज कुमार, पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र, एडीएम गंगाराम गुप्ता, सीओ सिटी डा.राकेश मिश्र और जिला अस्पताल सीएमएस डा.किशोरी लाल समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सक अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने अपनी निगरानी में घायलों का इलाज कराया। उधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने बांदा-बबेरू मार्ग पर जाम लगा दिया। देर तक हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बताते हैं कि चालक के साथ ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की कर जीप की चाबी भी अपने कब्जे में ले ली। पुलिस के समझाने-बुझाने पर ग्रामीणों ने चाबी वापस की। लगभग डेढ़ घंटे बाद जाम खत्म हुआ। अस्पताल में एडीएम गंगाराम गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें