फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा सदस्यों ने शुक्रवार को जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय आयोजन में युवा मोर्चा सहित भाजपा के कई संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने 100 यूनिट रक्तदान का संकल्प लिया है।
इनमें महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 30 मई को जिले के 228 गांवों में पदाधिकारियों के नेतृत्व में सेवा कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अतुल मोहन द्विवेदी, कल्लू सिंह राजपूत, निखिल सक्सेना, राहुल सोनी, मनोज गुप्ता, शैलेंद्र जायसवाल, रमन सिंह, यशराज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें