फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण आवेदन स्वीकृत न होने पर कमिश्नर खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने ऋण संबंधी आवेदन पत्रों को बैंकों द्वारा स्वीकृत न करने और हमीरपुर व महोबा में ऋण वितरण की स्थित खराब होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह में ऋण पत्रावलियां स्वीकृत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा बांदा विकास प्राधिकरण को शहर के नौ प्रमुख चौराहों के सुुंदरीकरण की डिजाइन तैयार करने को कहा। मयूर भवन में शनिवार को उद्यमियों और उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ मंडलायुक्त ने बैठक की। उन्होंने कहा कि मंडल में उद्योगों के लिए पर्याप्त जमीन है। साथ ही यहां सस्ते दर पर श्रमिक भी उपलब्ध हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनने से कनेक्टिविटी की सुविधा भी अच्छी हो जाएगी। मंडलायुक्त ने उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने को प्रेरित किया। उधर, बांदा विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण का काम शीघ्र शुरू किया जाए। एक सप्ताह में टेंडर कार्रवाई करें। पीडब्ल्यूडी अभियंताओं को निर्देश दिए कि बाईपास चौराहे का सुंदरीकरण प्राथमिकता से किया जाए। बैठक में अपर आयुक्त (प्रशासन) चंद्रशेखर, एडीएम संतोष बहादुर सिंह सहित जहीरुद्दीन सिद्दीकी, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
---------------
बाइक सवारों ने किया किशोरी को अगवा
अतर्रा/बदौसा। थाना क्षेत्र के एक गांव से शनिवार की सुबह नकाबपोश बाइक सवारों ने दिनदहाड़े किशोरी को घर से अगवा कर लिया। अपहृत किशोरी 7वीं की छात्रा है। दादा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मां नहाने गई थी, बेटी घर में अकेली थी। इसी बीच बाइक में सवार नकाबपोश दो लोग आए और जबरन उठाकर ले गए। घर लौटी मां को आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी दी। पिता सूरत में मजदूरी करता है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी अरविंद प्रताप का कहना है कि फतेहपुर के खागा में किशोरी मिल गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें