फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों को सौंपी मेला की जिम्मेदारी

Fri, 11 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तीन दिवसीय सिमौनीधाम मेला और भंडारे की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही दो दिन के अंदर सभी कार्य पूरा करने की हिदायत दी। बैठक से गैरहाजिर रहने पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी।
विज्ञापन


सिमौनी धाम में 15 दिसंबर से शुरू होने वाले स्वामी अवधूत महराज के मेले और भंडारे की तैयारियों में श्रमदानियों के साथ प्रशासनिक अमला जुटा है।

शुक्रवार को डीएम सुरेश कुमार ने तैयारी का जायजा लेते हुए अधिकारियों के साथ बैठक कर 13 दिसंबर तक सभी कार्य पूरा करने को कहा।

अधिशासी अभियंता जल संस्थान को पाइप लाइन स्टैंड पोस्ट और हैंडपंप के साथ टैंकरों से भी जलापूर्ति के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के आवागमन में सहूलियत के लिए अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को बबेरू-हरदौली मार्ग दुरुस्त करने को कहा।

बिजली विभाग को ढीले तार दुरुस्त करने की हिदायत देते हुए कहा कि तार टूटने अथवा फाल्ट से कोई अप्रिय घटना हुई तो संबंधित लाइनमैन जिम्मेदार होंगे।

अधिशासी अभियंता के गैरहाजिर रहने पर सीडीओ को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी के लिए एसडीएम बबेरू और डीपीआरओ व तिंदवारी, बबेरू ब्लाक के बीडीओ को सौंपी गई।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए वन विभाग को अलाव जलाने और सीएमओ को एंबुलेंस व स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। एसपी आरपी पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें