फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 396 छात्र-छात्राओं को मिले स्मार्ट फोन

Sun, 14 Jan 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। गया प्रसाद महाविद्यालय भभुवा में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल ने 396 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन दिए।
विज्ञापन

सांसद आर के सिंह पटेल कहा कि प्रदेश सरकार का यह कदम छात्र-छात्राओं के लिए हितकारी है। इससे छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई करने की सुविधा प्राप्त होगी। इसमें बीएड, बीए, बीएससी के छात्र-छात्राओं अनुपमा पटेल, अर्चना, रितु, अंकिता, सुभाष सिह, मुस्कान आदि ने स्मार्ट फोन मिलने पर खुशी जाहिर की।
अध्यक्षता बुंदेलखंड विकास बोर्ड के चेयरमैन अयोध्या प्रसाद पटेल ने की। संचालन सरदार सेना ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर सिंह पटेल ने की।
इस मौके पर विद्यालय संचालक सरदार सेना युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सजीव पटेल, प्रबंधक राम किशोर सिंह, अनूप सिंह पटेल, रतीभान सिंह, सरदार सेना जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पटेल, प्राचार्य शिवकुमार सिह, सोहन सिह, अश्वनी सिंह, आनंद सिंह, अरुण सिंह, राजीव प्रजापति रमेश पाल सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें