फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लिए गांव मेें डीएम ने लगाई चौपाल

Fri, 22 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अमर उजाला की चौपाल
विज्ञापन
तिंदवारी। जिलाधिकारी योगेश कुमार ने अपने गोद लिए गांव में प्रधान रेखा सिंह से टैंकर से पानी सप्लाई के टैंकर का फीता काटकर उद्घाटन कराया। इसके अलावा डीएम ने शुक्रवार को सुबह डीएम ने चौपाल लगाई। आंगनबाड़ी केेंद्रों में बच्चों का वजन तौल कराकर देखा। बालिकाओं में कुपोषण ज्यादा पाया गया। डीएम ने सख्त तेवर अपनाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को चेतावनी दी। मूंगुस गांव में 108 हैंडपंप हैं। इसमेें 10 खराब बताए गए। डीएम ने हैंडपंप का पानी खुद पीकर देखा। साथ ही वहां मौजूद अधिकारियों को भी पिलवाया।
विज्ञापन


डीएम ने ग्रामीणों को सलाह दी कि पानी उबालकर पिएं। बीडीओ ओम प्रकाश शुक्ला को आदेश दिया कि मनरेगा, विधवा पेंशन, समाजवादी पेंशन, वृद्धा पेंशन आदि अपनी निगरानी में पात्रों को बिना किसी परेशानी के दिलवाना सुनिश्चित करें। कोटेदार अंगद सिंह की कुछ शिकायतें मिलने पर डीएम ने फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि महीने में 20 दिन दुकान खोलकर कार्ड धारकों को राशन बांटें। यह भी कहा कि लाभार्थियों की तीन सूचियां गांव में लगाई जाएं। इस सूची को फाड़ने या मिटाने वाले के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।

इस मौके पर एसडीएम अनुज सिंह, डीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी, सीडीपीओ प्रतिभा अवस्थी, एबीएसए जय करन प्रजापति, कानूनगो अवधेश सिंह पटेल, पंचायत सचिव प्रभाकर पटेल, पूर्व प्रधान (बेंदा) विवेक कुमार सिंह और पूर्व प्रधान (मूंगुस) राजनारायण सिंह सहित ईश नारायण सिंह, दया प्रसाद सिंह, लेखपाल राजेंद्र सिंह पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें