फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरे से बालिका की मौत, कई पीड़ित

Fri, 22 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बानपुर में खसरे से पीड़ित बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदौसा। दस्यु प्रभावित खैरगन पुरवा में खसरे से बालिका की मौत हो गई। डेढ़ दर्जन से ज्यादा बच्चे रोग की चपेट में हैं। उनके अभिभावक झाड़-फूंक करा रहे हैं। डकैतों के भय से स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों का इलाज करने गांव नहीं जा रही। अतर्रा सीएचसी क्षेत्र के बघोलन (फतेहगंज) गांव के खैरगन पुरवा में खसरा रोग से पीड़ित संतोष खैरगर की 8 वर्षीय पुत्री माया की मौत हो गई। इसके अलावा जयकरन (7), मनीष (1), दादूलाल (2), विपिन (8), पुष्पेंद्र (3), माया (9), कौशल (8), शिवचरन (6), सूरज (9) समेत डेढ़ दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन अब तक टीम गांव नहीं पहुंची। दस्यु प्रभावित क्षेत्र होने से स्वास्थ्य कर्मी इस गांव में जल्दी नहीं आते। इसी वजह से यहां टीकाकरण भी नहीं हुआ। कागजों में ही अभियान को सफल बना दिया जाता है। उधर, चिकित्साधीक्षक डा.नागेंद्र शुक्ला ने बताया कि गांव में खसरा फैलने की उन्हें जानकारी है। स्वास्थ्य टीम भेजकर दवा बंटवाएंगे। टीकाकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें