गिरवां/खत्री पहाड़। डीएम आनंद कुमार सिंह ने शनिवार को गिरवां के मिनी सचिवालय भवन सहित थाने का निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय, प्रधान कक्ष, जन सेवा केंद्र व मीटिंग हाल देखा।
खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के बोर्ड लगाए जाएं। सामुदायिक शौचालय में रजिस्टर रखने के निर्देश दिए, ताकि उपयोग करने वालों की एंट्री हो सके। डीएम ने थाने का निरीक्षण किया।
परिसर में बालू डंप होने पर नाराजगी जताई और खनिज अधिकारी को तत्काल बालू नीलामी के निर्देश दिए। उन्होंने बैरक, विवेचना कक्ष, हेल्प डेस्क और सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद डीएम ने खत्री पहाड़ बाईपास से स्योढ़ा निहालपुर केन नदी पुल तक निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता देखी।
खामियां मिलने पर नाराजगी जाहिर की। निर्देश दिए कि सड़क निर्माण मानक के अनुसार हो। खंड विकास अधिकारी महुआ, ग्राम प्रधान गिरवां अब्दुल मजीद, थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, अनुज कुमार, बीके अवस्थी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।