फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन जुटाने में छूट रहे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रोजाना तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मरीजों को ऑक्सीजन देकर जान बचाने में स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूट रहे हैं। संक्रमितों को पूरे समय जरूरत के मुताबिक आक्सीजन न मिलने से प्रतिदिन उनकी मौत हो रही है। सबसे गंभीर स्थिति बांदा की है।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बांदा में इस समय 1785 क्यूबिक मीटर प्रतिदिन आक्सीजन की खपत हो रही है, जबकि उपलब्धता सिर्फ 742 क्यूबिक मीटर है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलाें बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में ताजा स्थिति के मुताबिक, 2291 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन प्रतिदिन की मांग है। खपत रोजाना 1904 क्यूबिक मीटर की है। चारों जिलों में मात्र 1454.5 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन ही उपलब्ध हो पा रही है। मंगलवार के आंकड़ों के मुताबिक, चारों जिलों में 137 आईसीयू और 1078 आईसोलेशन बेड हैं। इनमें 123 आईसीयू और 664 आइसोलेशन बेड खाली हैं।
चारों जिलों में कुल 2412 मरीज आइसोलेशन में हैं। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मंडल में 108 सेवा की 69 एंबुलेंस उपलब्ध हैं। इनमें 35 को कोविड-19 ड्यूटी में लगाया गया है। इसी तरह चारों जिलों में 14 एएलएस अस्पताल हैं। इनमें सात को कोविड अस्पताल के रूप में संचालित किया जा रहा है। मंडल में 200 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। इस समय 107 इस्तेमाल हो रहे हैं। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक, रेमडेसिविर दवा की उपलब्धता 148 है। यह दवा मात्र बांदा और हमीरपुर में उपलब्ध हैं, जबकि चित्रकूट और महोबा में फिलहाल इसका स्टॉक नहीं है।
विज्ञापन

इंसेट---
मंडल में जनपदवार उपलब्ध बेड---
जनपद आईसीयू आइसोलेशन मरीज
बांदा 95 430 975
चित्रकूट 10 340 940
महोबा 20 120 278
हमीरपुर 12 188 219
योग- 137 1078 2412
इंसेट---
फोटो परिचय-8- मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह
संक्रमण से बचें, इलाज की जरूरत नहीं
बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने चित्रकूटधाम मंडल के बाशिंदों से कहा कि इलाज से बचाव बेहतर है। संक्रमण से बचे रहें तो इलाज की जरूरत ही नहीं। सोशल डिस्टेंसिंग मास्क और भीड़ से बचना, समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करना, सुबह-शाम दो बार भाप लेना, इसमें नाक से 10 बार भाप लें और मुंह से निकालें। फिर 10 बार मुंह से भाप लें और नाक से बाहर निकालें। काढ़ा और पानी खूब पीएं। प्राणायाम करें। लक्षण महसूस होते ही जांच कराएं। रिपोर्ट आने तक अपने को आइसोलेट करें। आयुक्त ने कहा कि बांदा जिला अस्पताल में रोजाना सुबह 10 से शाम 7 बजे तक कोविड-19 जांच के निर्देश दिए गए हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन

इंसेट---
मंडल में 24 घंटे संचालित कोविड कंट्रोल रूम---
बांदा : 9838821161, 8005192743
महोबा : 8005193286, 8736896432
हमीरपुर : 8299712347
चित्रकूट : 8957867345, 8299387054
कंट्रोल रूम : 7307309573, 7307367098
नोट---मंडलायुक्त ने कहा कि उक्त नंबरों से समस्या का समाधान न हो तो उनके फोन नंबर 9454417497 पर भी कॉल की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें