फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने जेल का निरीक्षण किया

विज्ञापन
जेल का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। चिकित्सालय, पाकशाला और बैरकों को देखा और बंदियों से उनकी समस्याएं पूछीं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरी सावधानी बरती जाए। बिना मास्क के कोई भी जेल में प्रवेश नहीं करेगा। प्रतिबंधित सामग्री किसी भी दशा में अंदर न जाने पाए।
ठंड से बचाव के लिए बैरकों के पास अलाव जलवाने के निर्देश दिए। जेल अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल लिया। सफाई व्यवस्था व भोजन की गुणवत्ता सही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने महिला बैरिक में महिलाओं की परेशानियों को सुना। पुलिस अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ शंकर मीणा, एसडीएम सुधीर कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुरजीत सिंह, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार, प्रभारी कारागार अधीक्षक प्रमोद कुमार, डिप्टी जेलर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें