फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डीएम-एसपी ने पटाखा बाजार की देखी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दिवाली पर आतिशबाजी के बाजार में सुरक्षा के इंतजामों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पटाखों की बिक्री के लिए शहर में 93 अस्थायी दुकानों को लाइसेंस दिए गए हैं। शुक्रवार को डीएम अमित आसेरी और एसपी पलाश बंसल ने दोनों स्थलों पर पहुंच व्यवस्थाएं परखीं।
पटाखों की दुकानें जीआईसी मैदान और पंडित जेएन कॉलेज मैदान में लगी हैं। हर दुकान के सामने मौरंग से भरी बाल्टियां, पानी का ड्रम और अग्निशमन सिलिंडर रखने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र ने दुकानों के सामने टेंट लगा ग्राहकों के लिए छाया करने पर आपत्ति जताई। तीन दुकानों के आगे टेंट लगे मिलने पर उन्हें तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। एफएसओ कुलदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें