फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जलभराव देखने पहुंचे डीएम और एसपी

विज्ञापन
फोटो-19-परसोंडा में जलभराव देखते और ग्रामीणों से जानकारी करते डीएम एसपी। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
बांदा। जगह-जगह जलभराव और आवागमन प्रभावित होने पर शनिवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने विभिन्न जलभराव व अति संवेदनशील क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टशुकुल कुआं, कताई मिल, मवई बुजुर्ग एवं पपरेंदो आदि में दोनों अधिकारियों ने जलनिकासी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। परसोंडा में निरीक्षण के दौरान डीएम ने पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने के निर्देश दिए। जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए क्लोरीन की गोलियों का वितरण, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
एसपी ने जलभराव वाले मार्गों पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पानी बहने वाले पुल-पुलियों व सड़कों पर बैरिकेडिंग कर आवागमन रोकने और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें