फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः दिव्यांगों ने आयोग से सदन तक मांगा प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
कलक्ट्रेट ज्ञापन देने आए विकलांग पार्टी के सदस्य। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बांदा इकाई ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर दिव्यांगजन अधिनियम 2016 को पूरी तरह लागू करने सहित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन भेजा है। गुरुवार को यहां कलक्ट्रेट में सौंपे गए ज्ञापन में सभी आयोगों, सरकारी कमेटियों, लोकसभा, राज्यसभा, विधान सभा, विधान परिषद आदि में दिव्यांगों को प्रतिनिधित्व देने और पूर्णत: पुनर्वास का सरकारी वादा पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

रेलवे में रियायती यात्रा की बहाली, श्रम विभाग में दिव्यांगों का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, दलालों द्वारा रजिस्ट्रेशन में कमीशन खोरी आदि की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। अपर राज्य परियोजना निदेशक माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक जिले में शिक्षण कार्य कर रहे विशेष शिक्षकों का नवीनीकरण करने की मांग की।
कहा कि कोविड-19 में इनका नवीनीकरण नहीं हुआ। वह आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे हैं। दूसरी तरफ प्राइमरी से लेकर इंटर तक के सरकारी शिक्षकों को घर बैठे वेतन दिया जा रहा है। दिव्यांगों को अंत्योदय कार्ड, पीएम योजना आवास, शौचालय में प्रथम वरीयता की भी मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष राजबहादुर कुशवाहा, बुंदेलखंड प्रभारी श्यामबाबू त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष कमल शिवहरे सहित श्रीमोहन निषाद, दीनानाथ प्रजापति, हजरत अली, रीतेश कुमार सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें