बांदा के ओवर ब्रिज में आग का गोला बनी नैनो कार।
- फोटो : BANDA
बांदा। शहर के कचहरी ओवर ब्रिज में नैनो कार आग का गोला बन गई। राहगीरों में दहशत फैल गई। देर तक आवागमन ठप रहा। गुरुवार को जोकनबाग (झांसी) निवासी पंकज यादव अपनी नैनो कार से पत्नी निशा को लेकर यहां सहायक अध्यापक की काउंसलिंग में आए थे।
रेलवे स्टेशन की तरफ जाते समय कार में अचानक आग लग गई। राहगीरों ने आनन-फानन पर कार चालक पंकज और उनके पांच वर्षीय बेटे दर्श यादव को जिंदा जलने से बचा लिया। उस वक्त उनकी पत्नी निशा काउंसलिंग में थीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाई।