बांदा। सर्व शिक्षा अभियान में समेकित शिक्षा के तत्वाधान में विश्व दिव्यांगता दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ख्ेालकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।
रस्साकसी में एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप के खेमचंद्र, रेहान, कमल, पंकज, ललित, अमन व विकास की टीम प्रथम व सलोनी, दलजीत, दिव्यांशु, नवीन, अमर व अमित की टीम द्वितीय रही। दृष्टि बाधित बच्चों की बीड्स माला बनाने की प्रतियोगिता में विकास प्रथम, पंकज द्वितीय व अमर तृतीय स्थान पर रहे। आवाज सुनकर 50 मीटर दौड़ में ख्ेामचंद्र प्रथम, विकास द्वितीय, अमित तृतीय रहे। श्रवण बाधित बच्चों की 50 मीटर दौड़ में क्रमश: सूरज, राजकरन, कुचेंदु प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। श्रवण बाधित बालिकाओं की 50 मीटर दौड़ में काजल प्रथम, शालिनी द्वितीय व शंतुल तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। महिला अस्पताल सीएमएस डा. ऊषा सिंह ने दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने को कहा। जिला क्रीड़ाधिकारी समेत खंड शिक्षा अधिकारी जगत राजपूत व अभियान के जिला समन्वयक अरविंद अस्थाना ने भी संबोधित किया। ईएमआईएस हिमांशु खरे, परियोजना अधिकारी नीरा गुप्ता आदि मौजूद रहे।