फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल डालकर जलाए गए दिव्यांग ने दम तोड़ा

विज्ञापन
Divyang burnt by pouring petrol dies - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बदौसा (बांदा) । पेट्रोल डालकर जलाए गए वृद्ध खेतिहर दिव्यांग मजदूर ने गुरुवार को तड़के जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने भतीजे के खिलाफ दर्ज हत्या के प्रयास की रिपोर्ट हत्या में तब्दील कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। हत्या की पृष्ठभूमि में बंटवारे का विवाद बताया गया है।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव में बुधवार देर शाम खेत से टई साइकिल से दिव्यांग बिंदा प्रसाद कुशवाहा (55) पुत्र बउरा लौट रहे थे। आरोप है कि भतीजे रामभरोसे पुत्र गणेश प्रसाद ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।
बिंदा प्रसाद का सामने का पूरा शरीर गंभीर रूप से झुलस गया। देर रात परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल लाए थे। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान गुरुवार को तड़के करीब 5 बजे मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना की पृष्ठभूमि में चाचा-भतीजे के बीच बंटवारे का विवाद बताया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक कई दिनों से दोनों में विवाद हो रहा था। बुधवार की सुबह भी मशीन से कटिया काटने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
आरोपी भतीजे ने बिंदा प्रसाद को उसी समय मारने का प्रयास किया था, लेकिन बिंदा की पत्नी आ गई और बचा लिया था। बिंदा के नाम सात बीघा जमीन है। वह बटाई पर खेत लेकर खेतिहर मजदूरी भी करते थे। दो पुत्र हैं।
पुत्र शिवपूजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उपाधीक्षक सत्यप्रकाश शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ की। उधर, थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद आरोपी भतीजे के विरुद्ध धारा 307 की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब इसे धारा 302 में तब्दील कर दिया गया है। आरोपी भतीजा गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें