चित्रकूट। स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रवेश के लिए स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट के 54 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि क्रिकेट, कबड्डी और खोखाे के लिए खिलाड़ियों का टेस्ट लिया। मेडिकल बोर्ड ने इनकी आयु की जांच भी कराई गई। बताया कि 13 से 16 मार्च तक मेरठ, प्रयागराज, झांसी, आगरा, लखनऊ, वाराणसी और अन्य शहरों में होने वाले प्रदेश ट्रायल में चित्रकूट धाम मंडल के चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
ट्रायल में डाक्टरों की टीम व चयन समिति के सदस्यों ने खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया। श्याम सुंदर यादव, कृष्णा कीर्ति रानी, अंगद सिंह, फिरोज अंसारी, ऋषि, सपना, मोहम्मद अख्तर हुसैन आदि मौजूद रहे।