फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मंडलायुक्त को दूध का स्वाद लगा खराब, नमूना भराया

Mon, 23 Nov 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त अजीत कुमार सिंह ने दूध के स्वाद में कमी महसूस होने पर सोमवार को अपने आवास पर आने वाले अमूल पैक्ड दूध की जांच कराई।
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दूध का नमूना लिया। पुलिस लाइन रोड स्थित सुनील गुप्ता की दुकान से भी दूध का सैंपल लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जयप्रकाश तिवारी और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल गुप्ता की टीम ने दोनों स्थानों से नमूने लिए। मंडलायुक्त ने कुछ दिनों से दूध के स्वाद में अंतर महसूस होने पर विभाग को जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि दोनों नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही दूध की गुणवत्ता और मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें