फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मुख्यमंत्री योगी से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष, फिर गरमाया सियासी माहौल

विज्ञापन
मुख्यमंत्री से वार्ता करते जिला पंचायत अध्यक्ष। - फोटो : स्रोत - स्वयं
विज्ञापन
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की और कुछ पत्र सौंपे। वहीं, उनकी इस मुलाकात से जिले का सियासी माहौल गरमा गया है। लोगों का मानना है कि बीते दिनों जिला पंचायत सभागार में हुए हंगामे को लेकर उन्होंने अपना पक्ष रखकर विरोधियों पर लगाम लगाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इसके बाद जनपद का सियासी माहौल एक बार फिर से गरमाने लगा है। सीएम से हुई मुलाकात के विषय में जब अध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। कहा कि मुलाकात के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को रखा गया। साथ ही जनपद के विकास के लिए जरूरी मुद्दों पर बात की गई। जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही योजना बनाने का भरोसा दिया है।
वहीं, इस मुलाकात की जानकारी के बाद जनपद में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने बीते दिनों हुए हंगामे को लेकर अपना पक्ष रखा है। वहीं, कुछ जिला पंचायत सदस्यों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिला पंचायत में दो फाड़ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही पार्टी हाईकमान को पूरी रिपोर्ट देकर वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराने तथा अध्यक्ष के अधिकार सीज कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें