फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल: बेंच पर मरीज तो फर्श पर बैठ रहे तीमारदार

Tue, 21 May 2024 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मई के दूसरे पखवारे में 43 डिग्री तापमान आफत बन गया है। गर्मी से डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल खुलते ही मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। ओपीडी के बाद ट्राॅमा सेंटर की इमरजेंसी में भी मरीजों की भरमार है। मंगलवार को जिला अस्पताल के सभी वार्डों के बेड फुल रहे। ट्राॅमा सेंटर में बेड खाली न होने पर स्ट्रेचर, कुर्सी और गद्दीदार बेंच पर लिटाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। बेचारे तीमारदार फर्श पर बैठकर अपने मरीज की देखरेख कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह ओपीडी में एक हजार से अधिक मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें ज्यादातर मरीज डायरिया और बुखार से पीड़ित रहे। ओपीडी बंद होने के बाद ट्राॅमा सेंटर की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ पहुंच गई। दोनों जगह मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड कम पड़ गए। तीमारदार पर्चा काउंटर तक में बेड दिलाए जाने की बात कहते हुए नजर आए। मरीजों की संख्या अधिक होने पर डाॅक्टर कुर्सियों, स्ट्रेचर और गद्दीदार बेंच पर मरीजों को लिटाकर उपचार कर रहे हैं।
सीएमएस डाॅ. आरके गुप्ता का कहना है कि मरीजों की संख्या बढ़ने और सीएचसी-पीएचसी से रेफर होकर आने वाले मरीजों की वजह से कुछ दिक्कत है, जल्द ही व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। उन्होंने 10 से अधिक गद्दीदार बेंच की व्यवस्था की है, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन

इनसेट

12 मरीज भर्ती, डायरिया पीड़ितों की संख्या अधिक
बांदा। ट्राॅमा सेंटर में डायरिया और बुखार से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें डायरिया पीड़ित गुरेह गांव निवासी सुनील कुमार की आठ वर्षीय पुत्री तान्या, महोखर निवासी सुमेर कुमार का तीन वर्षीय पुत्र आलोक, मऊरानीपुर निवासी मनोज का एक वर्षीय पुत्र राज, फतेहगंज निवासी 30 वर्षीय शुभम, खाईंपार निवासी सराफत का डेढ़ वर्षीय पुत्र रिजवान, मवई बुजुर्ग निवासी 45 वर्षीय जहरी, गायत्री नगर निवासी 38 वर्षीय राकेश, गोयरा गांव निवासी 29 वर्षीय आसमां, स्वराज कालोनी निवासी 18 वर्षीय कृष्णा, आजाद नगर निवासी 28 वर्षीय घनश्याम, जमुनी पुरवा निवासी 35 वर्षीय कमल शामिल हैं। बुखार पीड़ित शंकर नगर निवासी 63 वर्षीय विनोद कुमार समेत अन्य मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें