फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Tue, 21 May 2024 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/पैलानी। महिला ने सूने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकलां गांव निवासी मिथलेश कुमार की 22 वर्षीय पत्नी पूजा ने सोमवार दोपहर घर के कमरे में पंखे के हुक से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब ननद कमरे पहुंची तो दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। दरवाजा न खुलने पर उसने परिजनों को बताया। परिजन मौके पर पहुंचे और दीवार फांदकर कमरे के अंदर गए। देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था।
पूजा की बुआ मैना निवासी इंगुवामऊ मरका ने बताया कि पूजा का पति दमन में रहकर काम करता है। घर में अक्सर सास से झगड़ा होता रहता था। उसने शक जाहिर किया कि पूजा को मारकर फंदे पर लटकाया गया है। मामले में पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें