फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष पद पर राजेश दीक्षित कई माह पूर्व नियुक्त हुए थे। उन्होंने अब प्रदेश हाईकमान की स्वीकृति के बाद जिला कमेटी घोषित की है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर पीसीसी सदस्य मुमताज अली व बीलाल वर्मा, किशन बाबू गुप्ता, सुश्री दीप्ति यादव नियुक्त हुए हैं। महासचिव कुतैबा जमां खां, सूरज वाजपेयी, गजेंद्र सिंह पटेल और रामहित निषाद को नियुक्त किया है। कोषाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी बनाए गए हैं।
सचिव पद पर लक्ष्मी नारायण राजपूत, सुमन कुमार विश्वकर्मा, अरुण साहू, अनूप सिंह पेंटर, सभाजीत यादव, हरीओम वाजपेयी, रेखा वर्मा, शिवचरन प्रजापति, जगदीश गुप्ता, शिवबली सिंह, पंकज सिंह पटेल और अलंकार तिवारी की नियुक्ति हुई है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश कांग्रेस एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा व विधान सभा का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी, पूर्व जिला एवं शहर अध्यक्ष तथा सभी फ्रंटल विभागों के पूर्व व मौजूदा अध्यक्षों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा है कि कुछ सम्मानित साथी इस सूची में छूट गए हैं। जल्द ही जिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार कर उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही घोषित नए पदाधिकारियों को ब्लाक और न्याय पंचायत स्तर पर प्रभारी बनाया जाएगा। ब्लाक और नगर कांग्रेस कमेटियों का भी आवश्यकतानुसार पुनर्गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें