फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों की सूची में सात और बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमितों की सूची में सात नाम और जुड़ गया। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में इन्हें पॉजिटिव पाया गया। इनमें एक महिला है। संक्रमितों में जमालपुर और बिसंडा के 2-2 और जबरापुर (नरैनी) का एक तथा पथरा व तिंदवारी का एक-एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन

इन्हें मिलाकर अब जनपद में कुल पॉजिटिव पाने वालों का आंकड़ा 241 हो गया है। इनमें् 132 स्वस्थ हो चुके हैं। 109 मरीज अभी भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में सात संक्रमित की जानकारी मंडलायुक्त गौरव दयाल ने दी।
अतर्रा की कोर्ट आज व कल बंद
बांदा। यहां कई अधिवक्ताओं के पॉजिटिव (संक्रमित) पाए जाने पर जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देकर अतर्रा स्थित सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कोर्ट दो दिन (27 व 28 जुलाई) के लिए बंद कर दी है। यह जानकारी रविवार को देर शाम जिला जजी के प्रशासनिक अधिकारी राजाराम गुरुदेव ने दी।
विज्ञापन

संक्रमित सचिव संपर्कियों की तलाश
नरैनी। ब्लॉक में तैनात सचिव के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सचिव के संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी है। जबरापुर गांव सचिव का नमूना स्थानीय कोविड-19 अस्पताल 21 जुलाई को भेजा गया था।
रविवार को आई रिपोर्ट में संक्रमित पाया गया। प्रभारी डॉ. बीएस राजपूत ने बताया कि सचिव को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बीडीओ मनोज सिंह ने बताया कि पहली अगस्त को ब्लॉक परिसर में कैंप लगाकर सभी ब्लॉक कर्मियों की कोरोना जांच कराई जाएगी। संक्रमित सचिव के पास महोतरा, आऊ, थनैल, दुबरिया गांवों का प्रभार है। वहां भी उसका आना-जाना होता था।
फतेहपुर से तिंदवारी आया युवक पॉजिटिव
तिंदवारी। फतेहपुर जिले के खजुहा गांव का 28 वर्षीय युवक यहां 21 जुलाई को अपनी ननिहाल संतोषी नगर आया था। उसकी तबियत बिगड़ी तो उसने अपनी कोरोना की जांच बांदा में कराई। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह पता चलते ही वह यहां से निकल गया।
एसडीएम सुरजीत ने बताया कि संतोषी नगर को सैनिटाइज किया गया है। पॉजिटिव युवक के हमीरपुर में होने की सूचना है। उसे वहीं क्वारंटीन किया जाएगा। यहां उसके परिजनों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें