फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जिला कृषि अधिकारी ने कालाबाजारी के आरोपी पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार ने देहात कोतवाली में खाद की कालाबाजारी करने वाले एक आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला कृषि अधिकारी ने देहात कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 22 अगस्त को छनेहरा लालपुर गांव निवासी अशोक उर्फ लल्लू सोनी किराए के कमरे में 27 बोरी सील बंद यूरिया, एक खुली बोरी एचयूआरएल, 11 बोरी एनपीके, तीन बाल्टी चांद, एक बोरी सल्फर समेत अन्य खाद सामग्री अवैध पाई गई। उन्होंने कोतवाली देहात में कालाबाजारी करने वाले अशोक उर्फ लल्लू सोनी के खिलाफ कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। (संवाद)
विज्ञापन


झपटमार स्कूटी सवार ने छीना मोबाइल, रिपोर्ट
बांदा। झपटमार स्कूटी सवार ने एक व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार मोहल्ला निवासी अनूप गुप्ता ने बताया कि वह शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे अतर्रा से वापस अपने घर जा रहा था। पत्थर फोड़ बाबा स्थान पर पीछे से आए स्कूटी सवार ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। कोतवाली में तहरीर के आधार पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें