फोटो-7-समिति पर खाद लेने पहुंचे किसान। संवाद
तिंदवारी। कस्बे की सहकारी समितियों पर मंगलवार को किसानों को डीएपी खाद का वितरण किया गया। खाद उपलब्ध होने की जानकारी पर बड़ी संख्या में किसान समितियों पर पहुंचे। किसानों ने खाद मिलने पर राहत जताई।
सहकारी समिति अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने बताया कि गोदाम में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। किसानों को लगातार खाद का वितरण किया जा रहा है, जिससे रबी फसलों की बोआई में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि किसानों की जरूरत के अनुसार आगे भी खाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
मंगलवार को सहकारी संघ, दक्षिणी सहकारी समिति और उत्तरी सहकारी समिति पर किसानों को डीएपी खाद दी गई। खाद लेने पहुंचे किसानों ने कहा कि बोआई का समय चल रहा है। ऐसे में समय से खाद मिलने से खेतों की तैयारी और बोआई में सुविधा होगी।
समिति पदाधिकारियों ने किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद लेने और अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की। इस दौरान विक्रम यादव, विनोद राय, राकेश सिंह और सुखराज मौजूद रहे।