फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबेरू और अतर्रा में असहायों को कंबल बांटे

Wed, 07 Jan 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू नगर पंचायत सभागार में करुइहा पुरवा (वार्ड-1), राघव थोक (वार्ड-2), देवी नगर (वार्ड-3) और विभार थोक (वार्ड-4) के 240 गरीब असहायों को कंबल वितरित किए गए।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव ने सभी को कंबल ओढ़ाया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि बाकी सभी वार्डों में कंबल वितरण किया जाएगा।

नगर पंचायत सदस्यों व कर्मियों को पात्रों की सूची बनाने को कहा गया है। एसडीएम ने कहा कि कोई भी पात्र सूची में छूटने न पाए। अधिशासी अधिकारी रामेश्वर द्विवेदी, लेखाधिकारी विजय पाल सिंह, वार्ड सदस्य अभिषेक गुप्ता, लालाराम राजपूत, सुनीता देवी, मीरा देवी समेत चंद्रमोहन श्रीवास्तव, हरीओम, राजा मिश्रा, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसी प्रकार अतर्रा में वृद्ध सेवा संस्थान ने बुधवार को बांदा रोड स्थित डॉ.प्रकाश के आवास के निकट गरीब व असहाय वृद्ध महिलाओं को कपड़े व शॉल आदि बांटे। करीब आधा सैकड़ा महिलाओं को साड़ी-ब्लाउज व चप्पल-जूते तथा शॉल आदि मिले तो उनके चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें