फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीमारी से परेशान होकर महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बीमारी से परेशान होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मध्य प्रदेश के गौरिहार थाना क्षेत्र के परेई गांव निवासी विमल ने बताया कि उसकी चाची रचना (30) ने गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे अपने घर में छप्पर की धन्नी से रस्सी से फंदा लगा लिया। पति राहुल ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर बांदा जिला अस्पताल ले जाने के लिए निकले। इस बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




भतीजे के मुताबिक, चाची को पेट की बीमारी थी। सांस सही से नहीं ले पाती थीं। उनका मायका श्रीनगर महोबा में है। वर्ष 2018 में शादी हुई थी। दो पुत्रियां हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि परिजन बीमारी बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें