फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बर्खास्त एसपी मणिलाल पाटीदार कोर्ट में नहीं हुए पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चर्चित इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड और भ्रष्टाचार मामले में बुधवार को भ्रष्टाचार निवारण एक्ट की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। मामले में आरोपी महोबा के बर्खास्त एसपी मणिलाल पाटीदार अदालत में पेश नहीं हुए। उनकी ओर से अधिवक्ता ने हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दाखिल किया जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब मामले की अगली सुनवाई 16 जून को होगी।
विज्ञापन

मामला वर्ष 2020 में उस समय सुर्खियों में आया था, जब महोबा के कबरई निवासी क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने वीडियो वायरल कर तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर हर माह छह-छह लाख रुपये की उगाही कराने का आरोप लगाया था। वीडियो में उन्होंने अपनी हत्या कराए जाने की आशंका भी जताई थी। इसके अगले दिन आठ सितंबर 2020 को इंद्रकांत त्रिपाठी बांदा-कबरई मार्ग पर बाधवाखेड़ा के पास कार में गोली लगने से घायल अवस्था में मिले थे। उन्हें कानपुर रेफर किया गया था जहां 13 सितंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में भाई रविकांत त्रिपाठी ने कबरई थाने में भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। चार अप्रैल 2022 को भ्रष्टाचार निवारण अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी। अदालत पहले ही आरोप तय कर चुकी है और वर्तमान में मामला साक्ष्य के चरण में चल रहा है। सहायक शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि मामले में 53 गवाह नामित हैं। सभी को बयान के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें