फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न रोकने को विकलांग पार्टी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते राष्ट्रीय विकलांग पार्टी सदस्य। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बांदा यूनिट ने 5 सूत्री मांगें लेकर शनिवार को मंडल मुख्यालय में प्रदर्शन किया। प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर महिला उत्पीड़न की घटनाएं रोकने को कई मांगें कीं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बाइक रैली के बीच आए दिव्यांगों ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। दिव्यांग बहन-बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं। मोहल्लों में सामाजिक न्याय कमेटियों के गठन कर इनकी संस्तुति पर कठोर कार्रवाई, कमेटी में दिव्यांगों की भी भागीदारी, महिला उत्पीड़न की शत-प्रतिशत रिपोर्ट दर्ज करने, मुकदमों का फैसला 90 दिन में करने का कानून बनाने, गरीब विकलांग महिलाओं के उत्पीड़न में पैरवी के लिए 5 लाख की आर्थिक मदद, रिपोर्ट दर्ज न करने वाले पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी करने की मांगें कीं। प्रदर्शन में बुंदेलखंड प्रभारी
श्यामबाबू त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष कमल शिवहरे, जिलाध्यक्ष राजबहादुर कुशवाहा सहित संतोष कुमार अकेला, आशीष गुप्ता, हजरत अली, अर्जुन सिंह पटेल, अमित निगम, कैश बाबू, कल्लू प्रजापति, गेंदालाल, संतराम, अनवर खां आदि शामिल रहे। ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर महेंद्र कुमार को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें