फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग भाइयों की डीएम की ड्योढ़ी पर दस्तक

Mon, 04 Jan 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दैवी आपदा की मार झेल रहे नरैनी क्षेत्र के शाहपाटन गांव के तीन दलित विकलांग सगे भाइयों बेटालाल, दिलीप और दादू ने सोमवार को कलेक्ट्रेट आकर डीएम से राशन कार्ड की गुहार लगाई।
विज्ञापन


चलने फिरने में लाचार दो नाबालिग समेत तीनों भाइयों को गांव के कुछ लोग गोद में लेकर आए थे। डीएम सुरेश कुमार ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड जारी करने के आदेश दिए।

समाजसेवी आशीष सागर ने बताया कि हाल ही में इस परिवार को अन्नदाता की अखत अभियान में कुछ मदद दी गई थी। पूर्व प्रधान ने राशन कार्ड नहीं बनाया था।

अब उसकी पत्नी प्र्रधान चुनी गई है। उसने भी राशन कार्ड नहीं बनाया है। लाचार बच्चों के पिता रज्जन ने डीएम को बताया कि गांव में बड़े किसानों को भी बीपीएल कार्ड दे दिए गए हैं, पर उसे नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें