फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम कल करेंगे लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल 20 जनवरी को कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। डिप्टी सीएम कई योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी के मुताबिक, दोपहर एक बजे जीआईसी ग्राउंड में डिप्टी सीएम सरकारी योजनाओं के लोकार्पण के बाद वहीं जनसभा संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद जिला पंचायत परिसर में अटल वाटिका में लगाई गई पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जिला पंचायत सभागार में भाजपा पदाधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव के मुद्दे पर बैठक करेंगे। शाम 4 बजे भाजपा के नए कार्यालय के लोकार्पण करेंगेे। शाम 7.30 बजे जीआईसी मैदान में आयोजित अटल काव्यांजलि में शरीक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें