फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी क्रिकेट टीम से बैंगलोर में खेलेगा दृष्टिबाधित दिनेश

विज्ञापन
दृष्टिहीन क्रिकेटर दिनेश कुमार। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
गिरवां। दिव्यांगों में भी मेधा की कमी नहीं होती। यह बात एक बार फिर साबित हुई है। नरैनी के दरबारी का पुरवा (मुरवां) गांव का दृष्टिहीन दिनेश कुमार इसकी ताजी बानगी बना है। क्रिकेट के इस माहिर युवा खिलाड़ी को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की दृष्टिबाधित टीम में चयनित किया गया है।
विज्ञापन

वह आठ फरवरी से बैंगलोर (कर्नाटक) में शुरू हो रही नागेश ट्राफी (थर्ड एडीशन) चैंपियन में अपने प्रतिभा दिखाएगा। यहां देश के 24 राज्यों की टीमें भाग लेंगे। साधारण किसान रामसजीवन का बेटा दिनेश कुमार दृष्टिबाधित है। इसके बाद भी वह क्रिकेट का शौकीन बचपन से था।
वह आगरा में स्थित सूरकुटी नेत्रहीन विद्यालय का छात्र है। यहीं से उसने स्नातक और कंप्यूटर का डिप्लोमा किया। स्कूल में ही बच्चों को कंप्यूटर सिखा रहे हैं। जिला और जोन स्तर पर कई दृष्टिबाधित क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल चुका है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर में हुए त्रिकोणीय श्रृंखला में प्रतिभाग किया था। नागेश ट्राफी के मैच चार ग्रुपों में कई राज्यों में होंगे। उत्तर प्रदेश का लीग मैच बैंगलोर में खेला जाएगा। यहां के लिए यूपी की टीम ने दिनेश कुमार बी-2 प्लेयर सेलेक्टर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें